भीमताल झील में मिला शव परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल :भीमताल झील में गुरुवार को एक व्यक्ति के शव मिलने से आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

Ad


इधर, फॉरेंसिक व एसओजी की टीम भी घटना के बाद मौके पर पहुंच जांच की फिलहाल पुलिस प्रथम दृष्टया डूबने से मौत मान रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
भीमताल थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया गुरुवार सुबह लोगों को एक व्यक्ति का शव भीमताल झील में उतराता दिखाई दिया। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव झील से बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त कराई। जिसकी शिनाख्त थपलिया मेहरागांव निवासी 45 वर्षीय गोपाल दत्त बृजवासी के रूप में हुई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा चुके हैं। प्रथम दृष्टया डूबने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा। वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें