देवभूमि हल्द्वानी की बेटी भारतीय सेना में बनी लेफ्टिनेंट, जाने संघर्ष भरी कहानी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :देवभूमि उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का डंका देश दुनिया में बजा रही है। हल्द्वानी की बेटी माहिका भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी है। बेटी की सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है। रामपुर रोड के मित्र बिहार में रहने वाले स्व. राजेंद्र सिंह बिष्ट और श्रीमती इंदिरा बिष्ट की होनहार बेटी माहिका ने अपनी मेहनत के दम पर लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार का सपना पूरा किया है।


माहिका के पिता स्व. राजेंद्र सिंह बिष्ट की इच्छा थी कि उनके बच्चे कुछ अलग करें पढ़ाई में होनहार रही महिका ने शुरूआती शिक्षा सितारगंज और इसके बाद नैनीताल के डीएसबी परिसर से बीएससी की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने आर्मी कोर के इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल से कमीशन प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

माहिका का भाई रचित बिष्ट दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट में कार्यरत है।माहिका ने विगत 29 अक्टूबर को चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर नियुक्ति पाई है। इस कार्यक्रम में उनके परिजन भी मौजूद रहे। बेटी की सफलता पर परिजन भावुक हो उठे। माहिका का परिवार मूलरूप से सामंड लमगड़ा जिला अल्मोड़ा का रहने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

माहिका का ननिहाल हल्द्वानी के बच्ची नगर नंबर 2 में है। पोती के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर नैनिहाल में खुशी का माहौल है। बेटी के इस कामयाबी पर जहां परिवार में खुशी है तो आप भी दीजिए बधाई।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें