क्राईम : पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 14 जुआरियो को गिरफ्तार किया, कहाँ देखे-

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

मुन्ना अंसारी

Ad

लालकुआँ :- एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा सट्टा बाजार व जुआ के विरूद्ध अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये है इसी क्रम मे विगत कुछ दिनों में दिवाली त्योहार के मद्देनजर अवैध सट्टा व जुआ के संबंध में शिकायत प्राप्त हो रही थी जिसके दृष्टिगत एएसपी एवं क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार व एसएसआई कोतवाली लालकुआं द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया इसी क्रम में आज सुरेंद्र प्रसाद के खाली पड़े निर्माणाधीन मकान के पीछे बिंदुखत्ता थाना लालकुआं से 14 व्यक्तियों को 18920 रुपए मय ताश की गड्डी के साथ उनको उनके जुर्म धारा 13 जुआ अधिनियम से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर कोतवाली लालकुआं मे मुकदमा पंजीकृत कराया गया । पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरूद्ध मामला पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है ।


अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएचओ संजय कुमार, एसएसआई हरीश पुरी, उपनिरीक्षक चौकी इंचार्ज बिन्दुखत्ता मनोज कुमार, कांस्टेबल गंगा सिंह, कांस्टेबल कमल बिष्ट, कांस्टेबल दयाल नाथ, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल प्रकाश बिष्ट, कांस्टेबल सतनाम सिंह मौजूद रहे ।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें