Crime:भाई ने बहन को पिलाया शराब भीर की हत्या,लाश को घर मे दफनाया, रोंगटे खड़े करने वाली है पूरी कहानी

सनसनीखेज तरीके से बहन की हत्या का मामला सामने आया है, उसकी पूरी कहानी रोंगटे खड़े करने वाली है बहन की हत्या का वह पूरा ताना-बाना सगे भाई ने रची और उसकी मौत के घाट उतार कर घर में ही दफना दिया मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सामने आया है जहां भाई ने अपनी बहन के शराब के लत से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी है.
बरेली के सुभाषनगर थाना इलाके के गांव सनईया धनसिंह में छोटे भाई ने बहन की हत्या करके शव घर में ही दफना दिया। बुधवार को 18 दिन बाद पुलिस ने भाई की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी का आपराधिक इतिहास है। वह पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर चुकी है.
पुलिस का कहना है कि आरोपी भाई बहन की शराब पीने की लत से नाराज था. उसने पहले बहन को गला दबाकर मार डाला, फिर बॉडी घर में दफना दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
रामू ने जिस सनसनीखेज तरीके से बहन रानी की हत्या की, उसकी पूरी कहानी रोंगटे खड़े करने वाली है.बहन रानी की हत्या का वह पूरा ताना-बाना बुन चुका था। पहले से तय था कि बहन 15 मार्च को घर आएगी, इसलिए होली को लेकर पहले ही पत्नी को बच्चों संग मायके भेज दिया.
15 मार्च को रानी बड़े भाई लाखन के घर पहुंची। तब उसने हालचाल लिया जिससे बहन उसका इरादा ना भांप पाई। रात 11 बजे तक जब रानी भाई के घर से उसके यहां नहीं पहुंची, तब वह बुलाने गया। रानी के पहुंचते ही साथ बैठकर शराब पीने की इच्छा जताई। इस पर रानी ने उसे 200 रुपए दिए।
रात में ही ब्लैक में वह देशी शराब के दो पौव्वे लेकर आया। खुद एक पैग पिया और बाकी शराब बहन को पिला दी। बहन के नशे में होते ही विवाद शुरू कर दिया। विरोध किया तो मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी। फिर 19 दिन तक उसकी कब्र के ऊपर ही चारपाई डालकर सोता रहा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,