Uttarakhand:सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराई स्कूटी, दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर मौत

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामला एक ऋषिकेश से सामने आया है जहां ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम को श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही एक स्कूटी सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई। दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई।हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों भाई खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े थे।
श्रीनगर थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि रुद्रप्रयाग के ग्राम गबनी चंद्रपुरी निवासी अमित कुमार (25) अपने छोटे भाई सुमित कुमार (21) को डॉक्टर को दिखाने श्रीनगर बेस अस्पताल गया था। वहां से लौटते समय ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटेश्वर कॉलोनी के आगे डैम साइट के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े बल्गर से टकरा गई।
पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों भाई खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े थे। पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों घायल को मृत घोषित कर दिया फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO