Uttarakhand News: पुलिस ने रोडवेज बस से नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार तीन किलो से अधिक नशीला पदार्थ बरामद-देखे-VIDEO
उत्तराखंड में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत चंपावत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 3 किलो 400 ग्राम चरस बरामद किया है पकड़ी गई चरस की कीमत करीब ₹400000 के आसपास बताई जा रही है.
एसपी पिथौरागढ़ देवेंद्र पींचा बताया कि उत्तराखण्ड को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने के निर्देशों के तहत चंपावत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है.मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के तहत चलाए जा ऑपरेशन क्रैक डाउन के क्रम में कोतवाली चम्पावत पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर के सूचना का आधार पर ग्राम धौन के निकट टनकपुर चम्पावत NH-125 पर रोडवेज को रोकर उसमें बैठे एक युवक की तलाश से ली गई तो अभियुक्त के बैग से 3 किलो 400 ग्राम चरस बैंग में बरामद किए गए.
आरोपी के खिलाफ कोतवाली चम्पावत में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है.
अभियुक्त द्वारा पुछताछ मे बताया कि वह अपने गाँव में भाँग की खेती कर 2 वर्ष में यह चरस तैयार की थी.चरस को बेचने के लिए बरेली को जा रहा था. आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि चरस किन लोगों को सप्लाई की जानी थी. आरोपी की आपराधिक इतिहास खंगाली जा रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR