Uttarakhand Weather: नैनीताल समेत 8 जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, रेड अलर्ट जारी, पांच जिलों के स्कूल बंद

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में एक बार फिर से बारिश का प्रकोप देखा जा रहा है प्रदेश भर में दो दिन तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 23 और 24 अगस्त को आठ जिलों टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में बारिश का येलो अलर्ट है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
Ad


बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए हरिद्वार, टिहरी, देहरादून , बागेश्वर और नैनीताल में 23 अगस्त बुधवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।


मौसम विभाग के अलग को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों के लिए भी एडवाइजरी (Uttarakhand Rain Alert) जारी कर दी है. प्रदेश में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे. आपदा कंट्रोल रूम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रदेश में बारिश से हुए नुकसान का पूरा जायजा लिया. नैनीताल में भी भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए जिले के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण

हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल में भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. हिमाचल के करीब 12 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. स्थानीय मौसम कार्यालय ने राज्य के 12 में से आठ जिलों में ‘अत्यधित बारिश’ होने का अनुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर

हिमाचल में इस महीने की शुरुआत में, शिमला में भूस्खलन और बारिश से संबंधित घटनाओं में लगभग 80 लोगों की मौत हो चुकी है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें