Uttarakhand Crime:पत्नी की हत्या कर शव को गड्ढे में दफनाया, नाबालिग साली से जबरदस्ती की शादी, बेटे ने खोली राज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में एक ऐसी घटना सामने आई है जहां एक शख्स ने पति ने अपनी पत्नी गला दबाकर हत्या कर दी जहां ससुरालयों को बताया कि उसकी पत्नी उसको छोड़ कर भाग गई मामला उधम सिंह नगर के किच्छा कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर का है जहां एक सिरफिरे पति ने तीन माह पूर्व पहले पत्नी की हत्या की फिर शव को गड्ढे में दफन कर दिया.

शिकायत पर पुलिस ने जब आरोपी पति को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या कर शव ठिकाने लगाने की बात कबूल कर ली. जिसके बाद पुलिस ने तहसीलदार के समक्ष शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पति ने पत्नी से झगड़ा होने पर उसकी हत्या कर दी और शव को जमीन में दफना दिया। इतना ही नहीं ससुरालियों से पत्नी के भाग जाने की बात कहकर नाबालिग साली को घर ले आया और उससे जबरन शादी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

आरोपी के बेटे ने अपने परिचित को राज बताया तो उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। तीन माह बाद जब मृतका की हत्या का राज खुला तो देर रात पुलिस ने तहसीलदार के समक्ष शव को गड्ढे से बाहर निकाल कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

मृतका संतोष की दूसरी पत्नी थी, जिसकी मौत के बाद संतोष ने दो माह पूर्व उसकी नाबालिग बहन से (तीसरी) शादी कर ली थी लोगों का कहना ही कि वह पूर्व में अपने भाई की भी हत्या कर चुका है। वहीं दूसरी पत्नी की हत्या के बाद उसने ससुराल सहित सभी जगह बताया था कि पत्नी कहीं भाग गई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें