Uttarakhand news: दो सगे भाइयों ने किशोरी से किया दुष्कर्म,बच्चे को दिया जन्म तो खुली पोल

उत्तराखंड में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही है पौड़ी जिले के श्रीनगर में 17 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, 20 फरवरी को एक व्यक्ति ने महिला थाना श्रीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता के पेट में दर्द होने के बाद उसे परिजन सरकारी अस्पताल लेकर गए तो जांच में पता चला कि पीड़िता को दर्द लेबर पेन के कारण था। डॉक्टरों ने पीड़िता की डिलीवरी कराई। पीड़िता ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती के बयान के आधार पर सतीश लाल और वासुदेव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी भाइयों में सतीश लाल ट्रक ड्राइवर है, जबकि वासुदेव पारंपरिक बाध्य यंत्र वादक है।
पुलिस ने बताया कि मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। दोनोंआरोपी सगे भाई हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO