Uttarakhand News:यहाँ लगी भीषण आग एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर हुई खाक,-देखे VIDEO

नए साल के आखिरी दिन कुछ लोगों के लिए मुसीबत बन गई है मामला ऋषिकेश के सामने आया है जहां फुटपाथ पर बने करीब एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक हुई शहर की फुटकर सब्जी मंडी में संदिग्ध परिस्थितियों में करीब एक दर्जन दुकानों में आग लग गई. आग लगने से सभी दुकानें जलकर राख हो गई हैं. दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है. गनीमत यह रही कि आग पक्की दुकानों तक नहीं पहुंची. जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. आधी रात की इस घटना के बाद दुकानदारों में दहशत बनी हुई है.
बताया जा रहा की घटना करीब रात करीब 1:45 बजे स्थानीय लोगों ने फुटकर सब्जी मंडी की दुकानों में आग की लपटे उठती हुई देखी. मंजर देख तत्काल घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया. आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है. सूचना के आधार पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है.
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे दुकानदारों में दहशत बनी हुई है आग लगने का कारणों का अभी भी पता नहीं चल सका है आग से दुकानदारों को भारी नुकसान पहुंचा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप
हल्द्वानी बड़ी खबर
सफग्ग
हल्द्वानी: अनियंत्रित बाइक ने 13 साल के मासूम को मारी टक्कर ,पेट फटने से आंते आई बाहर, मौत ;तमाशबीन बने रहे लोग और पुलिस
नैनीताल:6 साल के मासूम के सामने कोसी नदी के तेज बहाव में बहा फौजी पिता, पत्थरों के बीच 3 किमी दूर मिला शव-VIDEO