Nainital News:पकड़ी गई बाघिन निकली नरभक्षी, तीन महिलाओं को बनाया था शिकार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिले में भीमताल के जंगलियागांव में 25 दिसंबर की रात पकड़ी गई बाघिन तीन महिलाओं को निवाला बनाने वाली निकली.बाघिन के डीएनए सैंपल रिपोर्ट आने से साफ हो गया है पकड़ी गई बाघिन ही नरभक्षी है.डीएनए रिपोर्ट आने से ने साफ हो गया है कि मलुवाताल, पिनरों और अलचौना में दो महिलाओं और एक युवती को मौत के घाट उतार दिया था.

Ad

25 दिसंबर को वन विभाग के टीम ने ट्रेंकुलाइजर कर बाघिन को पकड़ा था जहां बाघिन का डीएनए रिपोर्ट डब्लूआईआई देहरादून भेजा गया था रिपोर्ट में बाघिन का डीएनए और तीनों घटनाओं के बाद मौके से मिले वन्यजीव के बालों समेत अन्य सैंपल के डीएनए से मिलान किया गया था.


वन संरक्षक दक्षिणी कुमाऊं टीआर बीजूलाल का कहना है कि मंगलवार की शाम डीएनए रिपोर्ट आ गई है. सैंपल मिलान होने के बाद साफ है कि तीनों लोगों को पकड़ी गई बाघिन ने मारा है. पकड़ी गई बाघिन को पहले रानी बाग स्थित रेस्क्यू सेंटर में रखा गया था लेकिन रेस्क्यू सेंटर में पर्याप्त जगह नहीं होने के चलते रामनगर स्थित ढेला रेस्क्यू सेंटर भेजी गई.बाघिन फिलहाल बाड़े में कैद रहेगी.


गौरतलब हैं नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में बाघिन का पिछले कई महीनो से आतंक था. पकड़ी की बाघिनी ने 10 दिन के दो महिलाओं सहित एक युवती को अपना निवाला बनाया है. बाघिन के पकड़े जाने से वन विभाग ने भी राहत की सांस ली है.बाघिन ने भीमताल ग्राम पंचायत मलुवाताल के तोक कसाइल गांव में 7 दिसंबर को इंद्रा देवी, 9 दिसंबर को पिनरों के तोक डोब गांव में पुष्पा देवी और 19 दिसंबर को अलचौना के ताड़ा गांव में निकिता शर्मा को अपना निवाला बनाया था. नरभक्षी बाघिन को पकड़ने या मारने के लोगों में काफी आक्रोश था इसके बाद जिसके बाद वन विभाग ने 25 दिसंबर को जंगलियागांव के तोक नौली में घूम रही बाघिन को ट्रैंक्यूलाइज कर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया था.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें