Road Accident: मुरादाबाद में सड़क हादसे में, उत्तराखंड के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत,दो घायल

दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले एक परिवार के चार लोगों की मौत हुई है घटना
उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में हरिद्वार हाईवे पर रविवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में देहरादून निवासी एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संदीप कुमार मीणा ने बताया कि सड़क हादसा वाहन चालक को झपकी लग जाने की वज़ह से अनियंत्रित स्कॉर्पियो के सड़क किनारे खड़े पोल से टकरा जाने से कांठ थाना क्षेत्र में रसूलपुर स्थित रेलवे फाटक के समीप हरिद्वार हाईवे पर रविवार सुबह लगभग पांच बजे हुआ। हादसे के वक्त कार की रफ़्तार तेज़ बताई जा रही है। जिससे कार में सवार सभी छह लोगों में से चार की मौके पर मौत हो गई। हादसे के वक्त कार चला रहे अतुल रस्तोगी तथा उनकी छोटी बहन मानवी रस्तोगी समेत दो को गंभीर अवस्था में जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
हादसे में यश रस्तोगी, आरती रस्तोगी, संगीता रस्तोगी और आंशिक रस्तोगी की मौत हो गई है. गाड़ी चालक अतुल रस्तोगी व बहन मालवी रस्तोगी गंभीर रूप से घायल हो हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
एसपी देहात संदीप मीणा ने बताया कि हादसा सुबह 5 बजे हुआ था. स्कार्पियो गाड़ी रसूलपुर रेलवे फाटक के पास एक खंभे से टकरा गयी. हादसे में 4 लोगो की मौत हो गई. परिवार के दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. चालक ने होश में आने पर बताया कि नींद की झपकी आने की वजह से हादसा हुआ था और कार खंभे से जा टकराई थी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO