आवास विकास में कंपनी का कर्मचारी फंदे से लटककर की जान पुलिस जांच में जुटी
रुद्रपुर: मामूली बात पर लोग आत्मा भारती कदम उठाने को मजबूर हो जा रहे हैं
पिछले एक माह से आत्महत्या की कई ख़बरे आई है। अब फिर से ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक मामला और आया है। बताया जा रहा है यहाँ रात की डयूटी पूरी कर कमरे में लौटे अल्मोड़ा निवासी युवक ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। युवक की आत्महत्या के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के ग्राम दियारी निवासी 40 वर्षीय नरेंद्र सिंह कैड़ा पुत्र भोपाल सिंह सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि वह आवास विकास में किराए के मकान में अकेले रहता था। उसकी पत्नी मंजू, पुत्री भूमिका और पुत्र गौरव गांव में ही रहते थे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है मृतक द्वारा कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा गया है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत