सीएम पुष्कर धामी जानिए किस विधानसभा सीट से लड़ेंगे उपचुनाव, एक विधायक कल देंगे इस्तीफा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चम्पावत सीट से उपचुनाव लड़ना लगभग माना जा रहा है। सुगबुगाहट है कि चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी कल इस्तीफा दे सकते हैं। मुख्यमंत्री धामी का 21 अप्रैल को चंपावत दौरा है ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कल चंपावत से उप चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकते हैं।
सीएम के उपचुनाव लड़ेंगे. कई दिनों से चली आ रही कयासबाजी के बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपेंगे बीजेपी दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस बात के संकेत दिए हैं।
दरअसल, चंपावत विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सबसे पहले अपनी विधानसभा सीट छोड़ने की पेशकश की थी इसके अलावा मुख्यमंत्री धानी के लिए सबसे सुरक्षित सीट चंपावत माना जा रहा है क्योंकि उनके गृह क्षेत्र सीट खटीमा से लगा हुआ चंपावत सीट है जबकि जातीय और सामाजिक दृष्टि से भी चंपावत सीट मुख्यमंत्री के लिए बेहतर बन रही है।
बताया जा रहा है कि कैलाश गहतोड़ी गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को अपना इस्तीफा सौंपेंगेइससे पहले आज शाम को भाजपा प्रदेश संगठन की बैठक होने जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने की अधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
फिलहाल कई दिनों से चंपावत से उप चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है ऐसे में बीजेपी की आज होने वाली बैठक में निर्णय हो जाएगा कि मुख्यमंत्री चंपावत से उपचुनाव चुनाव लड़ेंगे।
कौशिक ने कहा कि हाल ही में संगठन स्तर की बैठक हुई. जिसमें उपचुनाव को लेकर चर्चा की गई थी. बैठक में कई विधायकों ने अपनी विधानसभा सीटों से मुख्यमंत्री को चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था. इन्हीं में चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी भी हैं. मदन कौशिक का कहना है कि कैलाश गहतोड़ी कल विधानसभा में अपना इस्तीफा
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत