सीएम धामी का एलान उत्तराखंड में ‘लैंड जिहाद नहीं होगी बर्दाश्त,अवैध मजार होंगे ध्वस्त-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देवभूमि उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के मामले सामने आ रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जिले के कालाढूंगी पहुंचे जहां. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी साफ कह दिया है कि देवभूमि उत्तराखंड लैंड जिहाद बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अवैध मजारों को ध्वस्त कार्रवाई की जाएगी इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा है कि ये नया उत्तराखण्ड है यहां अतिक्रमण करना तो दूर इसके बारे में अब कोई सोचे भी नहीं. अवैध मजार की आड़ में सरकारी भूमि का कब्जा किया जा रहा है

Ad

एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा प्रदेश में एक हजार से अधिक ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं जो अनावश्यक रूप से बना दिए गए हैं. कहीं पर मजार बना दी गई हैं और इन्हें खोदा गया तो इनके नीचे कुछ अवशेष नहीं निकल रहे हैं.

उन्होंने अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत देते हुए इससे बचने को कहा. सीएम धामी ने कहा चाहे सरकारी भूमि हो, वन विभाग की जमीन हो, राजस्व या सिंचाई विभाग की जमीन, कहीं पर भी अगर अतिक्रमण होगा, वहां कार्रवाई की जाएगी. सीएम धामी ने कहा हम कानून को मानने वाले लोग हैं. उन्होंने कहा सरकार का तुष्टिकरण का कोई उद्देश्य नहीं है, लिहाजा अतिक्रमण किसी भी कीमत पर नहीं बर्दाश्त किया जाएगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज कालाढूंगी पहुंचे. सीएम बनने के बाद पहली बार कालाढूंगी विधानसभा पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. सीएम धामी ने कालाढुंगी विधानसभा में 95 करोड़ लागत की 36योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास. इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत,रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे. इस दौरान सीएम धामी ने जनता को भी संबोधित किया.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें