उत्तराखंड:सांप के मुंह में फंसा चाइनीज मांझा, वन विभाग के छूटे पसीने, देखें VIDEO
चाइनीज मांझा बेचने वालों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसके बावजूद भी आए दिन चाइनीज मांझे की चपेट में इंसान और वन्यजीव आ रहे हैं. ताजा मामला हरिद्वार के राजा गार्डन स्थित गणपति धाम फेस 3 कॉलोनी से सामने आया है, जहां पर आज सांप का मुंह चाइनीस मांझे में फंस गया. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप का रेस्क्यू किया .
वनकर्मी तालिब ने बताया कि हरिद्वार के राजा गार्डन स्थित गणपति धाम फेस 3 कॉलोनी से राकेश नाम के व्यक्ति ने सांप के मुंह में चाइनीस मांझा फंसने की सूचना दी. सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची, तभी सांप के मुंह में चाइनीज मांझा फंसा मिला. जिससे सांप काफी परेशान था. इसके बाद सांप का रेस्क्यू किया और उपचार के लिए रेस्क्यू सेंटर भेजा गया.
रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बसंत पंचमी के बाद लगभग 10 पक्षियों को रेस्क्यू सेंटर में चाइनीस मांझे के कारण भेजा गया है और आज इस सांप को भी चाइनीस मांझा से काफी चोटें आई हैं. उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा जंगलों और शहरी क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और हम आम लोगों से भी यही अपील करेंगे कि वह इस चाइनीस मांझे का उपयोग न करें, क्योंकि यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



दुल्हन ने दूल्हे के अरमानों पर फेरा पानी, नई नवेली दुल्हन फरार,सास निकली किराये की
उत्तराखंड:दर्दनाक सड़क हादसा कार खाई में गिरी,दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत, दो घायल, शादी में शामिल होने आए थे
हल्द्वानी:रिटायर्ड बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 20 लाख की ठगी,तीन दिन किया कैद
हल्द्वानी:शैमफोर्ड सीनियर सेकन्डेरी स्कूल में इंटर-स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन
लुटेरी दुल्हन: शादी के 5 दिन बाद दुल्हन जेवर नगदी लेकर फरार,मंदिर में हुई थी शादी