उत्तराखंड: मशीन की चपेट में आने से फैक्टरी में महिला कर्मी की मौत, दूसरी कर्मचारी गंभीर घायल

दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हुई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुई है मामला हरिद्वार जनपद के सिडकुल थाना क्षेत्र का हैं जहां फैक्ट्री में हाइड्रा मशीन की चपेट में आने से फैक्टरी में एक महिला कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। मशीन को मौके पर ही छोड़कर चालक फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार की दोपहर की है। राज कौर रानी (26) निवासी मटोरा मान भाटियाना खुशहालपुर बिजनौर यूपी हाल पता रावली महदूद सी एंड एस कंपनी में ड्यूटी कर पैदल लौट रही थी। साथ में अनिता निवासी बिशनपुर जिला लखीमपुर खीरी यूपी हाल पता रावली महदूद भी आ रही थी। चौक पर पहुंचते ही अचानक पीछे से आ रही हाइड्रा मशीन ने दोनों को चपेट में ले लिया।
राज कौर रानी के ऊपर मशीन का पहिया चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनिता गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल में भिजवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेजा। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि हाइड्रा मशीन को कब्जे में ले लिया गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग