मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल पहुंचेंगे हल्द्वानी, देख कार्यक्रम

हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 26 दिसंबर (गुरुवार) को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। उप जिलाधिकारी प्रोटोकॉल प्रमोद कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री गुरुवार को जीटीसी हेलीपैड, देहरादून से प्रस्थान कर दोपहर 2:15 बजे स्टेडियम हेलीपैड गौलापार, हल्द्वानी पहुंचेंगे। दोपहर 2:30 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार में 38वें राष्ट्रीय खेलों से सम्बन्धित ‘संकल्प से शिखर तक’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
38वें राष्ट्रीय खेलों को जन उत्सव की तरह मनाने और खेलों के उत्साह से राज्य की जनता को जोड़ने के लिए 26 दिसंबर को हल्द्वानी से मशाल यात्रा की शुरुआत की जाएगी। यह यात्रा सभी 13 जनपदों से गुजरेगी। इस दौरान हर जनपद में दो से तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मशाल यात्रा को रवाना करेंगे। यात्रा कुमाऊं और गढ़वाल मंडल से गुजरेगी तो कोशिश की जाएगी कि ज्यादा से ज्यादा ब्लॉकों तक यात्रा पहुंचे और आमजन अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार