हल्द्वानी: घर में काम करने आए कारपेंटर ने अकेला पाकर युवती से किया छेड़छाड़,मामला दर्ज
हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कारपेंटर युवक द्वारा घर में लकड़ी के काम करने के दौरान युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है.पूरे मामले में युवती के भाई के तहरीर पर काठगोदाम थाना पुलिस ने आरोपी कारपेंटर अयान पुत्र शरीफ अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
पुलिस को दी तहरीर में युवती के भाई ने बताया कि रविवार को चंबलपुल स्थित फर्नीचर की दुकान का कारीगर अयान उनके घर पर लकड़ी का काम करने पहुंचा था. घर में उस समय उसकी 18 वर्षीय बहन अकेली थी.आरोप है कि कारपेंटर ने पहले खिड़की से तांकझांक की. इसके बाद उसके बहन को डरा धमका कर बहन से इंस्टाग्राम आईडी, मोबाइल नंबर और एक गुलाब का फूल मांगा.इसके बाद छेड़छाड़ करते हुए दोबारा आने की बात कहकर फरार हो गया.
परिजन घर लौटे तो उसकी बहन डरी हुई थी पूछने पर अपने साथ हुई घटनाक्रम को बताया इसके बाद काठगोदाम थाने पहुंचे आरोपी कारपेंटर के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है.
काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के भाई के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 के तहत केस दर्ज कर लिया है.आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है.पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेगी. मामले की जांच महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर को दी गई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO
हल्द्वानी में वित्तीय सलाहकार संस्था चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा: कुमाऊं से लेकर पूरे उत्तराखंड में विस्तार की तैयारी-VIDEO
हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO
हल्द्वानी दर्दनाक सड़क हादसा:बेकाबू अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा; 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर-देखे-VIDEO