हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर खाई में पड़ा मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी: भीमताल -हल्द्वानी मोटर मार्ग बोहराकून के पास रविवार की शाम एक अज्ञात महिला का शव खाई में मिलने से हड़कंप पहुंच गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. महिला के शिनाख्त नहीं हो पाई है महिला की उम्र करीब 35 से 40 साल की आसपास बताई जा रही है. पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला. सड़ा होने से शव की शिनाख्त नहीं हो पाई.भीमताल पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि खाई में एक अज्ञात महिला का शव मिला है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
सीओ ने बताया कि शव 10 से 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है शव किस महिला का है इसका पता लगाने के लिए अन्य जनपदों की पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है साथ ही कहा कि गुमशुदगी भी देखकर पता लगाया जा रहा है.शव को खाई से निकालते समय पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ा. इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि शव जिस जगह खाई में पड़ा मिला उस मार्ग पर लगातार वाहन चलते हैं
ऐसे में महिला का शव कैसे वहां आया होगा, इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. अक्सर देखा गया है कि पर्यटन के नाम पर लोग मौज मस्ती के लिए आते हैं लेकिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर चले जाते हैं पुलिस को कई बार अज्ञात लाशों की शिनाख्त करने में परेशानी होती है पुलिस का कहना है की लाश की शिनाख्त होते ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती