भाजपा के कद्दावर नेता राकेश नैनवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने रामनगर मंडी समिति अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

रामनगर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब तक अपने जनसंपर्क अधिकारी और विशेष कार्याधिकारी की नियुक्तियों के बाद कार्यकर्ताओं को दायित्व देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज धामी सरकार ने भाजपा के दो बार जिला महामंत्री रहे वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और रामनगर विधानसभा के प्रबल दावेदार राकेश नैनवाल को मंडी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD

साथ ही मान सिंह रावत को मंडी समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसका आदेश जारी किया हैं। गौरतलब है कि राकेश नैनवाल लगातार भाजपा में कई दायित्वों में रह चुके हैं हाल ही में पश्चिम बंगाल और लद्दाख में हुए चुनाव में कई विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली थी रामनगर में ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भी अहम भूमिका निभाते हुए जीत दिलाने वाले भाजपा नेता राकेश नैनवाल रामनगर विधानसभा से भी विधायकी की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बीच सरकार द्वारा उनको रामनगर मंडी समिति के अध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी दी गई है। धामी सरकार में राकेश नैनवाल की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में भी खासा जोश और उत्साह है, क्योंकि राकेश नैनवाल संघ व भाजपा नेताओ के भी काफी करीबी है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें