Uttarakhand Bjp: भाजपा अध्यक्ष की नई टीम का आज हो सकता है एलान, नड्डा की हरी झंडी, ये नाम हो सकते हैं शामिल
देहरादून :भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड भाजपा की नई कार्यकारिणी पर मुहर लगा दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda ) के साथ हुई प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की दो दौर की बैठक के बाद प्रांतीय पदाधिकारियों के नाम फाइनल कर दिए गए।नई टीम में विभिन्न पदों पर 80 प्रतिशत तक युवा और नए चेहरे शामिल होंगे।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा हो सकती हैं। माना जा रहा है कि कार्यकारिणी में करीब 80 फीसदी नए चेहरे शामिल होंगे।
महेंद्र भट्ट की नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। नई कार्यकारिणी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की दो दौर की चर्चा हुई।
नई दिल्ली में हुई दो अलग-अलग बैठकों में कार्यकारिणी में शामिल जाने वाले प्रत्येक चेहरे को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश संगठन से जानकारी ली।
गढ़वाल और कुमाऊं के क्षेत्रीय संतुलन के साथ जातीय समीकरणों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के चेहरों को कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिए जाने पर जोर दिया गया। इसमें महिला और युवा चेहरों को भी प्राथमिकता देने के संकेत हैं। सूत्रों के मुताबिक, कार्यकारिणी से महामंत्रियों, उपाध्यक्षों, व मंत्रियों के पदों पर नए चेहरे दिखेंगे।
सियासी गलियारों में चर्चा है कि प्रदेश महामंत्री पद पर खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, आदित्य कोठारी, उपाध्यक्ष पद पर नीरू देवी, कैलाश शर्मा, आदेश चौहान, मीना गंगोला, बलवंत भौंर्याल के नाम शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर आशा नौटियाल व सुषमा रावत में से किसी एक को जिम्मेदारी दी जा सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष पर शशांक रावत का नाम पर मोहर लग सकती है।
संभावना है कि मंगलवार शाम तक प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की टीम की घोषणा हो सकती है। कार्यकारिणी में युवा, महिला चेहरों के साथ ही अनुभवी नेताओं को महत्व दिया गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में वित्तीय सलाहकार संस्था चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा: कुमाऊं से लेकर पूरे उत्तराखंड में विस्तार की तैयारी-VIDEO
हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO
हल्द्वानी दर्दनाक सड़क हादसा:बेकाबू अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा; 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर-देखे-VIDEO
उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी