बड़ी खबर नैनीताल: जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई चार रिजॉर्ट सील, मिली भारी अनियमितताएं
नैनीताल: अंकिता हत्याकांड के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अब होटल और रिसॉर्ट के खिलाफ अभियान चलाकर उनके सत्यापन और उस में मिलने वाले अनियमितताओं को लेकर जांच शुरू कर दी है जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बाहरी लोगों को बिना पंजीकरण कराए होम स्टे, गेस्ट हाउस और रिजॉर्ट का संचालन करना भारी पड़ रहा है।
धारी एसडीएम योगेश सिंह मेहरा के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने बिना पंजीकरण और नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे चार रिजॉर्ट सील कर दिए। रिजॉर्ट मालिकों पर पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग और जिला पर्यटन विभाग की टीम ने भी इन होटलों पर कार्रवाई की है जहां खाद्य सुरक्षा मानकों पर ताक पर रखकर काम किए जा रहे थे।
शुक्रवार एसडीएम धारी योगेश मेहरा ने बताया कि रिजॉर्टों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है जहां बिना पंजीकरण और भारी अनियमितताएं मिलने पर चार रिजॉर्ट सील किए गए। उन्होंने कहा कि कुल छह रिजॉर्ट संचालकों पर कार्रवाई की गई है। एसडीएम ने कहा कि पूर्व में भी अवैध रिजॉर्ट को सील किया जा चुका है। क्षेत्र में बिना पंजीकरण चल रहे रिजॉर्ट संचालकों में खलबली मची हुई है।
इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडेय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से एफएसएसएआई के मानक के अनुसार किचन संचालित नहीं करने पर नोटिस भेजा गया और सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
होम स्टे के द्वारा कूड़ा फेंकना और थूकना प्रतिषेध अधिनियम 2016 के तहत जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती