बंशीधर भगत ने अधिकारियों की लगाई फटकार

।
हल्द्वानी :शहर के निर्माणाधीन कई सड़कों की निर्माण की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत के बाद कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत अधिकारियों के साथ सड़क निर्माण का निरीक्षण कर गुणवत्ता खराब होने पर कार्यदाई संस्था और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था के भुगतान को रोकने के निर्देश भी दिए साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक कार्यदाई संस्था निर्माण को दोबारा से नहीं कर देता तब तक उसका भुगतान नहीं किया जाए। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा कि गुणवत्ता सुधारने के लिए अब पीडब्ल्यूडी विभाग ठेकेदारों को अपने पास से डामर उपलब्ध कराएं जिससे कि निर्माण कार्य के गुणवत्ता में सुधार हो सके। साथी मैट्रियल के गुणवत्ता की जांच के लिए लैब को भेजने के निर्देश दिए।
मंगलवार को कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने लोहरियासाल मल्ला, पीलीकोठी, बाराही काॅलौनी, मुदुल विहार, कृष्णा काॅलौनी, बृजवासी काॅलौनी की सड़को के मरमत एंव डामरीकरण कार्यो का लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क का निरीक्षण कर सड़क में लगाए जाने वाले मैट्रियल की गुणवत्ता जांच के लिए खुदाई कर डामर और अन्य मैट्रियल को जांच के लिए लैब भेजा। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की भी लापरवाही सामने आ रही है जहां निर्माण कार्य के दौरान अधिकारी समय-समय पर मौका मुआयना नहीं कर रहे हैं उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि कोई भी अधिकारी लापरवाही बरते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO