कार और बाइक में भिड़ंत एक की मौत

हल्द्वानी: हल्द्वानी के गन्ना सेंटर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बेल बाबा के पास कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है तो वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा जिले के सल्ट निवासी 35 वर्षीय गणेश रावत हल्द्वानी और रुद्रपुर में इलेक्ट्रॉनिक सामानों का मार्केटिंग का काम करता था मंगलवार को अपनी बाइक से रुद्रपुर से हल्द्वानी की तरफ आ रहा था इस दौरान बेल बाबा बैरियर के पास सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार की टक्कर काफी दूर जा गिरा इस दौरान कार और बाइक दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से हल्द्वानी के निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कार चालक उत्तर प्रदेश बिजनौर के ग्राम नूरपुर का रहने वाला है। चौकी प्रभारी रंजीत राठौर ने बताया कि फिलहाल कार सहित चालक को हिरासत में ले लिया गया है मृतक के परिजन के तरफ से कोई तहरीर नहीं आया है। वहीं मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार