हल्द्वानी में बीए की छात्रा से दोस्त और उसके तीन साथियों ने किया दुष्कर्म, साजिश में महिला भी शामिल

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:शहर के एक डिग्री कॉलेज की बीए सेकंड ईयर की छात्रा में दोस्त और उसके तीन साथियों पर पिछले एक साल से कई बार दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए हल्द्वानी कोतवाली में मामला दर्ज कराया है. छात्र ने आरोप लगाया है कि युवकों द्वारा उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे कई बार ब्लैकमेल किया. एक साल बाद छात्रा ने अपनी बहन को इसकी जानकारी दी.

Ad

इसके बाद अपने बहन के साथ हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 376 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यही नहीं इस पूरी घटना में एक महिला के शामिल होने का भी मामला सामने आया है.

यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO


बताया जा रहा कि पीड़ित छात्रा पहाड़ से हल्द्वानी अपने रिश्तेदार के यहां रखकर पढ़ाई करती है. शुक्रवार को पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि हल्द्वानी में बुआ के घर रहकर स्नातक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है. बताया कि अगस्त 2023 में बहन का दोस्त उसे बातों में उलझाकर नवाबी रोड स्थित किराये के कमरे में ले गया यहां उससे दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी खींच ली.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा 'संजीवनी वन', हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य


इसके बाद छात्रा से मारपीट कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. दोस्त ने यह वीडियो अपने भाई और दोस्त को दिखाई आरोप है कि वीडियो देखने के बाद वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से अपनी परिचित महिला के घर में ले जाकर दुष्कर्म किया. साथ ही जान से मारने की धमकी दी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में झमाझम बारिश का अनुमान, कल इस जिले में आंगनबाड़ी और स्कूलों में रहेगी छुट्टी


मानसिक तनाव में आकर छात्रा ने अपने साथ हुई दरिंदगी की आपबीती बड़ी बहन को बताई पता चलते ही परिवार वाले कोतवाली पहुंचे कोतवाली पुलिस ने चार युवक और एक महिला के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है.
हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी उमेश मलिक ने बताया कि धारा 376 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच महिला सब इंस्पेक्टर को दी है आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें