उत्तराखंड:नेताओं की गुंडागर्दी,टोल कर्मियों को टोल टेक्स मांगना पड़ा भारी, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा,किया तोड़फोड़-देखे-VIDEO
जनप्रतिनिधि से टोल मांगने पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का मामला सामने आया है। टोल प्रबंधन ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना शनिवार रात 12 बजे की बताई जा रही है।टोल प्रबंधक ने बताया कि उन्होंने घटना के संबंध में तहरीर दी है जहां पुलिस ने करीब 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है मारपीट का वीडियो भी सामने आए हैं जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा स्थित टोल प्लाजा पर देर रात बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. टोल कर्मियों का आरोप है कि तीन-चार गाड़ी टोल की लेन नम्बर पांच में आ गई. गाड़ी से कुछ लोग उतरकर बैरियर बूम को खुद ही हटाने लगें. जब कर्मचारियों ने रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी. ऑफिस के कैश रूम का दरवाजा भी तोड़ दिया और ऑफिस में तोड़फोड़ की. वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज से भी धक्का मुक्की की गई. पुलिस ने टोल कर्मी की तहरीर के पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
टोलकर्मी के मुताबिक, इन्होंने हमारे कर्मचारियों के साथ मारपीट की, मारपीट के दौरान कुछ लोग गाड़ी से उतरे इनको देखकर हमारे कर्मचारी अपनी जान बचाकर टोल ऑफिस की तरफ आने लगें. टोल कर्मचारियों के साथ साथ मारपीट करने के लोग भी टोल ऑफिस के अन्दर आ गए, जहां पर उन्होंने ऑफिस में तोड़फोड़ की और शिफ्ट इंचार्ज के साथ भी मारपीट और गाली गलौज करके चले गए. पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 119(2), 324(4), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,
उत्तराखंड:लव मैरिज का दर्दनाक अंत; मोहब्बत से मर्डर तक…किशोर के प्यार में पड़कर पत्नी ने अपने पति की हत्या