खेत में घास लेने गई महिला से दुष्कर्म बनाया अश्लील वीडियो

ख़बर शेयर करें

किच्छा: कोतवाली क्षेत्र के पुलभट्टा में एक महिला से खेत में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि महिला खेत में घास काटने काटने गई थी इस दौरान समुदाय विशेष के व्यक्ति ने दुष्कर्म कर उसकी अश्लील क्लीपिंग बना लिया। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह नहीं आरोपी अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दे ब्लैकमेल करने लगा था जब उसकी बेटी की अस्मत की बात आई तो महिला ने अपनी इज्जत की परवाह नहीं की और पूरी घटना अपने पति से बताई।

पुलभट्टा थाना क्षेत्र के रहने वाले वाली महिला 12 अक्टूबर को खेत में चारा लेने गई थी। इसी दौरान कासम निवासी फिरोजपुर थाना पुलभट्टा ने जबरन उसको गन्ने के खेत में खींच उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने उसका वीडियो भी बना लिया और किसी को बताने पर वायरल करने के साथ ही उसके बेटे व बेटी को उठा लेने की धमकी दी। महिला ने डर कर किसी से इस बात को नही बताया जिसके बाद आरोपित कासम ने उसे एक बार फिर उसे घेर उस पर अपनी बेटी को उसके पास लेकर आने का दवाब बनाने लगा पीड़िता आरोपी से तंग आकर अपने साथ हुई घटना को पति को बताया जिसके बाद पूरे मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें