Uttarakhand:बेटे को बचाने पिता ने भी लगा दी जान की बाजी, नदी में पिता पुत्र लापता-VIDEO

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड से एक बड़ा हादसा सामने आया है जहां टिहरी जनपद के शिवपुरी से आगे गूलर के पास गंगा में डूबे पिता-पुत्र, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन अत्यधिक गर्मी के चलते लोग लापरवाह रूप से नदियों में नहा रहे हैं जिससे दुर्घटनाएं घट रही है ऐसा ही हादसा गुरुवार को हुआ जहां पुत्र को बहता देखकर उसे बचाने के लिए पिता ने भी गंगा में छलांग लगा दी जब तक कोई कुछ समझता तब तक दोनों लोगों की आंख से ओझल हो गए।

गुरुवार को थाना लक्ष्मणझूला द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि शिवपुरी से आगे गूलर के पास 02 लोग गंगा नदी में डूब गए है।

उक्त सूचना मिलते ही SI हेमंत डुंगरियाल हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

उक्त व्यक्ति संजय थापा, उम्र 52 वर्ष जोकि आर्मी से रिटायर है, अपने परिवार के साथ देवप्रयाग से देहरादून की तरफ जा रहे थे, रास्ते में मालाकुंठी पुल के पास नदी में नहाते संजय थापा का पुत्र आशीष थापा, उम्र 23 अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से बहने लगा, उसे बचाने के लिए उसके पिता संजय थापा ने भी नदी में छलांग लगा दी जिसके उपरांत दोनों ही नदी में डूब गए। उनकी पत्नी सरिता थापा व एक अन्य पुत्र दिव्यऋषि थापा घटनास्थल पर मौजूद हैं। ये लोग सेलाकुई, देहरादून के रहने वाले है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें