कुमाऊं में अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट,रहे सावधान
उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक के राज्यों में इन दिनों तेज बरसात का दौर जारी है. बीते दिन केरल, कर्नाटक, एमपी, दिल्ली, उत्तराखंड आदि राज्यों में तेज बरसात हुई. इसके अलावा, यूपी, गुजरात के भी कुछ हिस्सों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज भी ज्यादातर राज्यों में बारिश होगी।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, कुमाऊं और गढ़वाल के सभी जिलों में तीन सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट है। उन्होंने कुमाऊं मंडल के बागेश्वर,नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार जताए हैं। ऐसे में येलो अलर्ट के चलते जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।
मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो अधिक था। न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक अधिक रहा।
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड में आज भी बारिश होगी. देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां भी बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश की बात करें तो शिमला का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां भी हल्की बारिश होगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती