उत्तराखंड: पश्चिम बंगाल की युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड में महिला अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही है बुटीक में काम करने वाले एक युवक ने साथ में काम करने वाली बंगाल की युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक युवती को कमरा दिखाने के बहाने लेकर गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर बुधवार को डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता बंगाल की रहने वाली है। वह तीन साल से दून में ही रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि बुधवार को बुटीक पर काम करने वाले अर्जुन निवासी बिहारीगढ़, सहारनपुर उसे किराये का कमरा दिखाने के बहाने ले गया।
इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को एक कमरे में ले जाकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद टीम का गठन कर बिहारीगढ़ निवासी आरोपी अर्जुन कुमार को कैनाल रोड से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO