Gold Silver Price: शादी सीजन में बढ़ी सोने-चांदी की डिमांड, जानिए आज सोना चांदी के रेट

शादी का सीजन शुरू हो चुका है. भारत की शादियों में सोना-चांदी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. जिसके कारण सोना-चांदी की खरीदारी में वृद्धि हुई है. हालांकि बढ़ते दामों को देखते हुए ग्राहकों के चेहरे पर मायूसी भी है. लेकिन फिर भी मार्केट में तेजी से सोना-चांदी की खरीदारी की जा रही है
4 महानगरों में सोने की कीमत
दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,770 रुपए है।
मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,950 रुपए है।
कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,450 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,950 रुपए है।
चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,950 रुपए है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 686 रुपए बढ़कर 76,559 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले सोने की कीमत 75,873 रुपए थी।
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग