लालकुआं- किच्छा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा कार व दो बाइकों में हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं पंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल कुआं किच्छा हाईवे में कार एवं दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया है।
हल्द्वानी मार्ग पर शांतिपुरी गेट के सामने कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। जिससे बाइक सवार चारों सड़क पर ही गिर गए। बाइक सवार अंकित यादव पुत्र नरेश यादव निवासी सराय तल्फ़ी बरेली व जसबीर सिंह की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी भिजवा दिए। जबकि घायल सोनू यादव पुत्र अवधेश यादव व दीपक पुत्र राजकुमार निवासी सराय तल्फ़ी बरेली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में भर्ती करवाया है।
बताया जा रहा है कि घायल बाइक सवार लालकुआं से बरेली जा रहे थे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO