Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर! लोक सेवा आयोग ने निकली इंस्पेक्टर की भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने औषधि निरीक्षक के पदों पर भर्ती विज्ञप्ति जारी की है योग्य अभ्यर्थी अपना आवेदन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट में ऑनलाइन कर सकते हैं इस भर्ती की पूरी जानकारी के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट में नोटिफिकेशन देख सकते हैं फिलहाल 16 सितंबर को भर्ती का विज्ञापन जारी हो चुका है। अक्टूबर तक आपको ऑनलाइन आवेदन करने हैं।

Ad


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर से प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी का नया तोहफा जारी किया है. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) की ओर से राज्य में औषधि निरीक्षक की भर्ती निकाली गई है.योग्य अभ्यार्थी अपना आवेदन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO


ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि
ऑनलाइन माध्यम (Net Banking / Debit Card / Credit Card) से आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि
06 अक्टूबर, 2023 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)

अति महत्वपूर्ण निर्देश :-

अभ्यर्थी अपने ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज आरक्षण से सम्बन्धित धारित सभी श्रेणी / उप श्रेणी का अंकन ऑनलाइन आवेदन पत्र में अवश्य करें। आरक्षण का दावा न किये जाने की दशा में रिट याचिका (स्पेशल अपील) संख्या: 79 / 2010 राधा मित्तल बनाम उत्तराखण्ड लोक सेवा | आयोग में मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा पारित आदेश दिनांक 08.06.2010 तथा विशेष अनुज्ञा याचिका (सिविल) नं0 (एस) 19532 / 2010 में मा० उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश के क्रम में अभ्यर्थी को आरक्षण का लाभ कदापि अनुमन्य नहीं होगा। आरक्षण एवं | शैक्षिक अर्हता विषयक प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि तक अभ्यर्थी द्वारा अवश्य धारित होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि वह ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की अन्तिम तिथि अर्थात् | दिनांक 06 अक्टूबर, 2023 तक विज्ञापन में वर्णित अनिवार्य शैक्षिक अर्हताएं एवं अन्य अर्हताएं अवश्य धारित करते हों। अभ्यर्थी की शैक्षिक अर्हता के सम्बन्ध में परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि (Result Declaration Date) वह मानी जायेगी जो अंक पत्र निर्गत होने की तिथि | (Marksheet Issuing Date) हो। अतः अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि ऑनलाइन आवेदन पत्र के शैक्षिक अर्हता (Qualification Details) के विवरण में (Result Declaration Date) के कॉलम में संबंधित शैक्षिक अर्हता के अंकपत्र निर्गत होने की तिथि (Marksheet Issuing Date) का अंकन हो ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

विज्ञापन की शर्तानुसार वांछित अर्हताओं की पुष्टि न होने पर अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी पूर्णतः अभ्यर्थी की होगी।

लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर सारी जानकारियां साझा की गई हैं. वहां जाकर अभ्यर्थी इस भर्ती की पूरी जानकारी ले सकते हैं. साथ ही योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन पूरे होने पर जल्दी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. अक्टूबर महीने तक यह आवेदन प्राप्त किए जाएंगे. उसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. योग्य अभ्यर्थियों को लोक सेवा आयोग की तरफ से बुलाया जाएगा. फिर डॉक्यूमेंटेशन होने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें