उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में मकान में लगी भीषण आग, सिलिंडर फटा,पांच लाख के सोना सहित नगदी व समान जला

पिथौरागढ़:अस्कोट के हरिपुर गांव में एक मकान में आग लगने और सिलेंडर फटने से भारी नुकसान हुआ है मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है. बताया जा रहा है की घटना गुरुवार देर शाम का है . आग से लगभग पांच तोला सोने के गहने और दो लाख रुपये की नकदी सहित सारा सामान जलकर राख हो गया. आग लगने से पूरा परिवार बेघर हो गया है. समाजसेवी संस्थाओं द्वारा अब परिवार को मदद दी जा रही है.
बताया जा रहा है कि अस्कोट से लगभग तीन किमी दूर स्थित गर्जिया ग्राम सभा के हरिपुर तोक निवासी 90 वर्षीय तुलसी देवी के मकान में अचानक आग लग गई. घटना के समय तुलसी देवी अकेली घर में थीं जबकि अन्य सदस्य खेतों में काम पर गए थे. जब तुलसी देवी घर से बाहर आकर पड़ोसियों को सूचना देने पहुंची इसी दौरान सिलिंडर में धमाका हो गया. बताया जा रहा की घटना खाना बनाने का दौरान हुआ है जहां घरेलू गैस सिलेंडर की आग ने घर को अपने चपेट में ले लिया.
आग इतना अधिक था कि ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास किया लेकिन अधिक लपट होने के चलते आग पर काबू नहीं कर पाए. आग लगने की घटना लोगों ने अग्निशमन को दी जहां अग्निशमन की गाड़ी की आने से पहले ही पूरा मकान जलकर खाक हो चुका था. यही नहीं आग ने दो अन्य मकानों को भी अपने चपेट में ले लिया जहां उनको आंशिक नुकसान पहुंचा हैं.
बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार घर में बीमार सदस्य के उपचार के लिए दो लाख रुपये घर में रखे हुए थे. पीड़ित परिवार ने बताया कि आग से लगभग पांच तोला सोने के गहने, राशन, कपड़े सहित सब कुछ समान जल गया है. परिवार के सदस्यों के पास शरीर पर पहनने कपड़ों के अलावा कोई सामान नहीं है.जिला रेडक्रास सोसायटी अस्कोट के हरिपुर गांव के अग्निकांड प्रभावित परिवार की सहायता करने का आश्वासन दिया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO