फेसबुक फ्रेंड को द‍िल दे बैठी तीन बच्‍चों की मां, घर छोड़ हुई फरार देवर ने बताई हैरान करने वाली बातें

ख़बर शेयर करें

फेसबुक से दोस्ती होने के बाद तीन बच्चों की मां और दो बच्चों के पिता के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों ने अपना मोबाइल नंबर एक दूसरे को दिया तो बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। विवाहिता रविवार को अपने फेसबुक वाले प्रेमी संग फरार हो गई। विवाहिता के पति स्वजन संग कंकरखेड़ा थाने पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

दिल्ली के शाहदरा निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में सरधना रोड स्थित एक कालोनी में रहता है। बड़ा भाई एक कंपनी में कार्यरत है। युवक और उसके बड़े भाई की शादी दो बहनों से हुई थी। बड़े भाई के तीन बच्चे और छोटे भाई के दो बच्चे हैं। युवक ने बताया कि उसकी भाभी की दोस्ती फेसबुक पर हरियाणा निवासी युवक से हो गई। दोनों ने मोबाइल नंबर एक दूसरे को देकर बातचीत शुरू की। यह बात महिला के पति को लग गई। इसी बात को लेकर दंपती में झगड़े होने लगे।
महिला ने अपने प्रेमी से बातचीत करनी बंद नहीं की। पति ने आरोपित युवक का नाम और पते की जानकारी कर ली थी। उसे भी समझाया गया। आरोपी प्रेमी भी दो बच्चों का पिता है। रविवार को विवाहिता अपने तीनों बच्चों को छोड़ फरार हो गई। पति ने इसकी जानकारी अपने छोटे भाई और अन्य लोगों को दी। प्रेमी के घर पर जानकारी की गई तो वह भी फरार था। पीड़ित थाने पहुंचे और तहरीर दी। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

वहीबागपत के छपरौली में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक गांव की विवाहिता अपने तीन बच्चों को छोड़कर नगदी व आभूषण लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित पति ने शामली जनपद के एक गांव निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा कराया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें