हल्द्वानी: फैक्ट्री से ड्यूटी कर बाहर निकली युवती अचानक सड़क पर गिरी हुई मौत; बस पकड़ने जा रही थी, CCTV आया सामने-VIDEO
नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। शिफ्ट खत्म कर घर जाने के लिए बस की ओर बढ़ रही 21 वर्षीय युवती रिमझिम अचानक सड़क पर गिर गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का लाइव वीडियो सीसीटीवी (CCTV) में कैद हुआ है, जिसे देखकर हर कोई सन्न है
जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी के लामाचौड़ (ईसाई नगर नंबर-1) निवासी रिमझिम (21) पुत्री मनोहर लाल मदरसन कंपनी में कार्यरत थी। शनिवार को वह ‘ए’ शिफ्ट में ड्यूटी पर थी। दोपहर 2 बजे उसने कार्ड पंच किया और अपनी साथी महिला कर्मचारियों के साथ फैक्ट्री के मुख्य गेट से बाहर निकली। वह सड़क पर खड़ी बस की तरफ जा ही रही थी कि अचानक उसे गस (चक्कर) आया और वह बीच सड़क पर गिर गई।
युवती को गिरता देख साथी कर्मियों में चीख-पुकार मच गई। कंपनी प्रबंधन ने तुरंत अपनी गाड़ी से उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भिजवाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई युवती की मौत से कंपनी प्रबंधन और साथी कर्मचारी हतप्रभ हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
कंपनी के एचआर हेड सुभाष तिवारी ने बताया कि रिमझिम ने इसी साल फरवरी माह में कंपनी जॉइन की थी। वह स्वभाव से शांत और मेहनती थी। उसके परिवार में एक भाई और तीन बहनें हैं जिनमें से एक बहन की शादी हो चुकी है।
युवती की मौत के बाद जहां कंपनी के कर्मचारी हतप्रभ हैं, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। प्रथम दृष्टया मामला साइलेंट अटैक या अचानक तबीयत बिगड़ने का माना जा रहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती