मगरमच्छ ने मजदूर को बनाया निवाला ग्रामीणों में हड़कंप
खटीमा : तराई पूर्वी वन प्रभाग के खटीमा रेंज के जंगलों नदी नालों में मगरमच्छों की भारी तादाद में संख्या है । ताजा मामला खटीमा के सुरई रेंज से सामने आया है जहां खेतों की रखवाली करने गए मजदूर को मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया। बताया जा रहा है कि खेत मालिक जब खेत में बंदर भगाने गया तो मगरमच्छ मजदूर के शव को खा रहा था। मगरमच्छ द्वारा मजदूर को निवाला बना जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस ने मजदूर के अवशेष बचे सिर का पोस्टमार्टम को भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद वन विभाग ने मुआवजा देने की बात कही है।
बताया जा रहा है कि रघुलिया गांव निवासी 35वर्षीय सुखदेव सिंह पुत्र वचन सिंह दिहाड़ी मजदूर का काम करता है। तीन दिन पहले वह सुरई रेंज के खकरा नाले के पास खेत में धान की फसल की रखवाली के काम को गया था जहां नाले किनारे घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया परिजनों ने सोचा की वह काम पर ही होगा। और मजदूरी कराने वाले खेत मालिक ने सोचा घर चला गया लेकिन आज उसका शव मिलने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..