कोसी नदी की बहाव में ट्रैक्टर बहा 6 लोग बहे मां बेटी लापता
बाजपुर : पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है मंगलवार को पहाड़ों पर हुई भारी बरसात के चलते हैं बाजपुर स्थित कोसी नदी के तेज बहाव के बीच लोगों को नदी पार करा रहा ट्रैक्टर भाग गया जिसमें सवार 6 लोग नदी में बह गए जहां 4 लोग तैरकर बाहर निकल गए जबकि मां और 7 वर्षीय बेटी नदी के बहाव में लापता हो गई। पुलिस, प्रशासन के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक लोगों से पैसा लेकर नदी पार कराने का काम करता था तभी हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि सीतापुर कालोनी निवासी मंगल सिंह, उस की धर्मपत्नि मुन्नी देवी तथा सात वर्षीय पुत्री सिमरन कोसी पार ग्राम गुलजारपुर में खेतीहर मजदूर थे। मजदूरी करने के दौरान मुन्नी देवी ने अपने पति मंगल सिंह से घर जाने की जिद की तो वह उसे लेकर कोसी नदी तक पैदल आ गया और वहां कोसी पार जाने के लिये किराये पर ले जाने वाले एक ट्रैक्टर पर बैठ गये। इसी बीच एक महिला और पुरुष सवारी भी ट्रैक्टर पर बैठ गयी। ट्रैक्टर चालक ने जैसे ही नदी के बीच में ट्रैक्टर को डाला तभी अचानक कोसी नदी में तेज बहाव आ गया और वाहन असंतुलित हो कर पलट गया।
ट्रैक्टर के पलट जाने से उस पर सवार सभी लोग नदी के तेज बहाव में फंस गये जहां 4 लोग तैरकर निकल गया जबकि मां बेटी बहाव में बह गई।
।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..