लीसा तस्करी का भंडाफोड़ ट्रक से 400 टिन अवैध लीसा बरामद
रामनगर :पहाड़ के कई इलाकों में लीसे का अवैध कारोबार खूब फल फूल रहा है इसी के तहत रामनगर वन प्रभाग की टीम ने अवैध का भंडाफोड़ किया है जहां एक ट्रक से 400 टीन अवैध लीसा बरामद किया है।
वन विभाग की टीम ने चालक व परिचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है जबकि ट्रक को को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है।रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कोसी रेंज के स्टाफ ने रामनगर की सीमा में पहाड़ की ओर से आ रहे तेल के टैंकर को चेक किया तो टैंक के भीतर लीसे के टीन भरे मिले। सूचना पर रेंजर ललित जोशी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर टैंकर को कब्जे में ले लिया।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम लमगड़ा गांव जिला अल्मोड़ा निवासी हरीश सिंह व परिचालक ने संतोष सिंह बताया। आरोपितों ने बताया कि लीसे के टीन अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट से भरकर रुद्रपुर किसी फैक्ट्री में भेजे जा रहे थे। रानीखेत तक टैंकर को कोई ओर चलाकर लाए थे वन विभाग की टीम ने चालक और परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत