10 सितंबर को मनाई जाएगी भारत रत्न पं गोविंद बल्लभ पंत जयंती, प्रशासन ने कार्यक्रम किया जारी
हल्द्वानी: भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस समारोह के कार्यक्रमों की रुप रेखा तैयार किए जाने के संबंध में मंगलवार को एडीएम पी आर चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय नैनीताल के सभागार मे कार्यक्रम के संयोजक, स्टेट कार्डिनेटर एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई।
बैठक में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूरे जनपद मे 10 सितंबर 2023 को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 136 वां जन्म दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत पूरे जनपद मे

पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी मूर्ति पर
10:30 बजे माल्यार्पण, वंदेमातरम के अलावा 10:45 बजे भजन एवं भक्ति संगीत, 11:15 बजे मुख्य अतिथि द्वारा संबोधन कार्यक्रम 12:30 बजे पुरस्कार एवं मिष्ठान वितरण का आयोजन किया जाएगा।
एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाने के निर्देश देते हुए नगर निकायों के अधिशासी अधिकारिंयो को जिम्मेदारी देते हुए निर्देश दिए कहा जिन -जिन स्थानों पर कार्यक्रम प्रस्तावित किए गए हैं उन स्थानों पर मूर्ति की सफाई के अलावा विशेष सफाई अभियान के तहत सफाई व्यवस्था एव 9 सितंबर को मूर्तियों के समीप कलरफुल लाइट की व्यवस्था करने के भी निर्देश बैठक मे सम्बन्धित अधिकारिंयो को दिए गए। उन्होंने शिक्षा विभाग को कार्यक्रमों के दौरान स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम के अलावा पंत जी की जीवनी पर आधारित निबंध प्रतियोगिता कराने के भी निर्देश दिए, तथा पुलिस विभाग को सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के अलावा अन्य व्यवस्थाओ चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य संयोजक गोपाल सिंह रावत, स्टेट कार्डिनेटर राजेश कुमार, ललित भट्ट, संयोजक पूरन सिंह मेहरा , रेनू जोशी, ईओ नगर पालिका, तहसीलदार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी के अलावा विभिन्न स्थानो के कार्यक्रम के संयोजक उपस्थित थे
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,
उत्तराखंड:लव मैरिज का दर्दनाक अंत; मोहब्बत से मर्डर तक…किशोर के प्यार में पड़कर पत्नी ने अपने पति की हत्या
हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO
हल्द्वानी में वित्तीय सलाहकार संस्था चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा: कुमाऊं से लेकर पूरे उत्तराखंड में विस्तार की तैयारी-VIDEO
हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO