उत्तराखंड :वन विभाग फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती जल्द, अब विभागीय स्तर पर होगी भर्तियां

देहरादून : वन विभाग की फॉरेस्ट गार्ड की 850 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा अब वन विभाग स्वयं कराएगा। वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा है कि फॉरेस्ट गार्ड के खाली पदों को जल्द भरा जाए जिससे कि प्रदेश के वन संपदा को सुरक्षित रखा जा सके।
अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा करते हुए वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि वन विभाग में खाली पड़े फॉरेस्ट गार्ड के पदों को जल्दी भरा जाय लेकिन आयोग के जरिए समय पर भर्ती करा पाना बेहद मुश्किल हो रहा है ऐसे में यह निर्णय लिया गया है कि फॉरेस्ट गार्ड के 850 पदों पर भर्ती अब विभागीय स्तर से होगी इसके लिए सेवा नियमावली बदली जाएगी और डीएफओ इस भर्ती को करेंगे। उन्होंने कहा कि फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के बाद वन विभाग जंगलों की सुरक्षा और बेहतर से कर सकेंगे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार