Haldwani जाने माने रिजॉर्ट पर छापा, 5 घंटे की कार्रवाई में दो करोड़ की अघोषित संपत्ति पकड़ी
हल्द्वानी:जीएसटी विभाग की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच ने नैनीताल जिले के एक रिसोर्ट पर छापामारी करते हुए दो करोड़ से अधिक की बिक्री को पकड़ा है बताया जा रहा है कि रामनगर के क्यारी गांव स्थित रिजार्ट पर छापा मारा टीम ने पांच घंटे तक छानबीन की और रिजॉर्ट से महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में ले लिए।
प्राथमिक जांच में दो करोड़ रुपये की अघोषित बिक्री सामने आई। बताया जा रहा है कि रिजार्ट स्वामी ने सितंबर 2023 के बाद से कोई बिक्री कर घोषित नहीं किया था।बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग को सूचना के बाद जीएसटी विभाग गोपनीय जांच शुरु की। अभी तक की जांच में रिजार्ट स्वामी की ओर से दो करोड़ से अधिक की बिक्री घोषित नहीं की गई है जिसमें लगभग 36 लाख रुपये की कर की राशि बनती है।
जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नियमों का पालन न करने वाले और कर चोरी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। जीएसटी विभाग के कार्रवाई के बाद से नैनीताल जिले के कई बड़े प्रतिष्ठित लोगों में भी हड़कंप पहुंचा हुआ है जानकारी प्राप्त हो रही है कि जीएसटी विभाग के रडार पर कई अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO