नैनीताल:अवैध खनन पर खनन विभाग ने 12 करोड से अधिक लगाया जुर्माना।

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल-खनन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. अवैध खनन को लेकर खनन विभाग लगातार कार्वाई कर रहा है पिछले वित्तीय वर्ष में अवैध खनन के मामले खनन विभाग के सामने 41 प्रकरण सामने आए, जिनको गंभीरता से लेते हुए विभाग ने 12 करोड़ 24 लाख 32 हजार रुपए की जुर्माने की कार्रवाई की जिसके सापेक्ष में खनन विभाग अभी तक मात्र 29 लाख 61 हजार रुपए की वसूली की है।
वहीं, वसूली रफ्तार धीमी होने के चलते अब खनन विभाग वसूली अभियान में तेजी लाने जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

उपनिदेशक खनन विभाग राजपाल लेखा ने बताया कि कोरोनाकाल के बाद भी विभाग द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष मार्च तक अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

कोरोना के चलते जुर्माना वसूली की रफ्तार में कमी आई है, लेकिन अब वसूली के लिए विभाग सख्ती अपनाने जा रहा है. जिसके तहत जुर्माना करता को नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

गौरतलब है कि विभाग द्वारा अवैध खनन के रूप में स्टोन क्रशर संचालकों, खनन पट्टों के अलावा नदियों से अवैध खनन के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई की है. वहीं खनन विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष में सभी प्रकार के 103 करोड़ 54 लाख 84 हजार रुपए राजस्व वसूला है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें