भवाली में ग्राम प्रधान के भतीजे की पत्थरों से कूचकूच कर हत्या

भवाली के नगारीगांव के तिरछाखेत में एक युवक की पत्थरों से कूंचकूच कर निर्मम हत्या कर दी गई । युवक की हत्या के बाद से ग्रामीणों में रोष है ग्रामीणों ने हत्यारोपी को पकड़ने की मांग की है। घटना देर रात की बताई जा रही है युवक का शव बीच सड़क पर शव नग्न अवस्था में मिला है। सुबह ग्रामीणों ने शव को नग्न अवस्था में देखा तो दहशत फैल गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी हुई है ।
तिरछाखेत में देर रात 45 वर्षीय नवीन चंद्र आर्य का शव गाँव के मार्ग पर पड़ा हुआ मिला। मृतक ग्राम प्रधान के ही ताऊ का लड़का है। हत्यारोपी ने युवक को पत्थरों से कुचल कुचल कर हत्या कर दी दी है प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि हत्यारों के बीच युवक की आपसे संघर्ष भी हुई है ।वहीं फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जहां पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है वहीं कुछ लोगों से भी पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे