हल्द्वानी: जंगल से लकड़ी लेकर मां के साथ लौट रही मासूम के दोनों पैरों को डंपर ने कुचला

लाल कुआं : कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जंगल से लकड़ी लेकर मां के साथ घर लौट रही मासूम को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे मासूम के दोनों पैर बुरी तरह से फ्रेक्चर हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद राहगीरों ने बच्ची को एसटीएच पहुंचाया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया है।
घोड़ानाला श्रमिक बस्ती निवासी सुभाष राय की छह वर्षीय मासूम ममता राय अपनी मां व आसपास की महिलाओं के साथ जंगल से लकड़ी लेकर घर आ रही थी। इस बीच हाईवे पार करते समय सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के समीप किच्छा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने मासूम को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बच्ची के दोनों पैर बुरी तरह फ्रेक्चर हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे