आम आदमी पार्टी ने चन्द्रशेखर पाण्डेय को बनाया लालकुआँ विधानसभा प्रभारी, चन्द्रशेखर पाण्डेय ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने संगठन को मजबूत किये जाने के लिए कई विधानसभा प्रभारियों को नियुक्ति किया है जिसमे पिछले लम्बे समय से लालकुआं विधानसभा के शहरी क्षेत्रो के साथ साथ ग्रामीण दुरुस्त क्षेत्रो में जाकर पार्टी की नीतियों को समझाने में रात दिन जुटे सेवानिवृत्त इंजीनियर वरिष्ठ नेता चन्द्रशेखर पाण्डेय को लालकुआँ विधानसभा प्रभारी बनाया गया है जिससे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्यक्त है ।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी के द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में लालकुआँ विधानसभा प्रभारी चन्द्रशेखर पाण्डेय से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आशा व्यक्त करते हुए पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाये जाने के साथ साथ आप के मूल्यो में विश्वास रखते हुए पार्टी को मजबूत किये जाने की बात कही गई है ।
वही आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त 56 लालकुआँ विधानसभा प्रभारी चन्द्रशेखर पाण्डेय ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के द्वारा दिये गये दायित्व का और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए केजरीवाल की गारंटी योजनाओं को आम जन जन तक पहुँचाये जाने का भरोसा दिया है ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO