मौसम अपडेट: उत्तराखंड में और झमाझम बरसेंगे मेघ,दो दिन इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Rainfall Alert Today:पिछले तीन दिनों से उत्तराखंड में झमाझम बरसात हो रही है ऐसे में अभी लोगों को बरसात से राहत नहीं मिलने वाली है मौसम विभाग ने फिर से तीन दिन का अलर्ट जारी किया है। 13 अक्तूबर के बाद मौसम साफ होगा। सोमवार को कुमाऊं के कई जिलों समेत गढ़वाल के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई।
वहीं मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग के मुताबिक 10, 11 और 12 अक्तूबर को हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कुमाऊं एवं गढ़वाल के कुछ जिलों में अभी मानसून बरकरार है। इस बारिश के बाद मानसून विदा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत के लिए सोमवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी करं लोगों को सावधान रहने को कहा है।
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक देश के कई राज्यों में बीते सप्ताह से बारिश का दौर जारी है. देश की राजधानी दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड तक बारिश का ये सिलसिला अभी रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों के तापमान में गिरावट आने के साथ ही ठंड की आहट देखी जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक,,10 और 11 अक्टूबर को भी कई राज्यों में बारिश हो सकती है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO