UTTARAKHAND:पुरोला घटना के बाद सीएम हुए सख्त कहा- लव और लैंड जिहाद नहीं होगी बर्दाश्त…चेकिंग अभियान तेज

उत्तराखंड में लैंड और लव जिहाद लगातार मामले सामने आ रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में लव जिहाद और लैंड जिहाद बढ़ाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी प्रदेश में जनसंख्या अनियंत्रण की स्थिति देखने को मिल रही है राज्य में संदिग्ध लोग हैं जो यहां की शांति को भंग कर रहे हैं। उनके क्राइम रिकॉर्ड की जानकारी नहीं है, इसलिए पुलिस को चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने के लिए कहा गया है।
उन्होंने कहा कि कहीं से भी और लव जिहाद के मामले कोई भी शिकायत करेगा उस पर कार्यवाही की जाएगी। सीएम ने कहा प्रदेश में अतिक्रमण के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जा रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह अपने दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर कई योजनाओं को सौगात भी दी जहां उन्होंने कहा कि जल्द ही टिहरी लेक डेवलपमेंट योजना धरातल पर उतरेगी। सीएम ने मिलेट योजना का भी शुभारंभ किया। कहा कि प्रदेश में बागवानी को बढ़ाने के लिए वह एप्पल व किवी मिशन चलाया जा रहा है। इस दौरान जिले की तीन विधानसभाओं के विधायकों ने अपना मांगपत्र मुख्यमंत्री के सामने रखा।मुख्यमंत्री धामी दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे।
यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी के मैदान में सरकारी स्टॉल का निरीक्षण किया। सीएम धामी ने उत्तरकाशी को विभिन्न योजनाओं की सौगात दी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO