हल्द्वानी: दूल्हे को दहेज में चाहिए कार , नहीं मिली तो तोड़ दी शादी

हल्द्वानी: बनफूल पुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जहां दहेज में कार नहीं मिली तो दूल्हे ने शादी तोड़ दी. पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे और उसके परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बनफूल पुरा थाना क्षेत्र के उजाला नगर निवासी व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि उनकी बेटी की शादी शहर के आजादनगर निवासी युवक से नवम्बर 2021 में 50 लोगों के बीच शादी तय हुई जहां सगाई के रस मन में करीब ₹ ढाई लाख खर्च हुए. बीच दोनों पक्ष के लोगों का उनके घर आना जाना लगा रहा जहां 7.50 लाख रुपये उपहार के रूप में खर्च कर दिए इस बीच शादी की तारीख तय होनी थी.
शादी की तारीख नजदीक आते दूल्हे पक्ष के लोगों ने कार की डिमांड कर दी असमर्थता उन्होंने शादी से इनकार कर दिया इससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बनफूल पुरा पुलिस ने अकील अहमद, वसीम अहमद, नसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
पुलिस का कहना है है कि पीड़ित के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार